जर्मनी के म्यूनिख में हमला,10 लोगों की मौत

July 23, 2016 | 10:54 AM | 1 Views
munich-shooting-10-people-killed-in-germany-niharonline

दक्षिणी जर्मनी के म्यूनिख शहर के शॉपिंग सेंटर में शुक्रवार को एक ईरानी व्यक्ति ने अंधाधुंध फायरिंग की। म्यूनिख पुलिस के मुताबिक हमले में 10 लोग मारे गए हैं और 16 लोग घायल हो गए हैं।

खबरों के मुताबिक मारे गए लोगों में हमलावर भी शामिल है। हालांकि इस बात की अधाकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है कि पुलिस ने उसे मार गिराया है या उसने खुद को गोली मार ली। इस घटना के बाद पूरे जर्मनी में एलर्ट जारी कर दिया गया है। जर्मनी के राष्ट्रपति जॉओचिम गॉक ने कहा कि हमला डरावना है।

हमले के बाद लोगों को सुरक्षित मॉल से बाहर निकाला गया। म्यूनिख के ‘द ओलम्पिया‘ मॉल में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। हमले के बाद सर्च ऑपरेशन जारी है।

हमले की सूचना मिलते ही म्यूनिख पुसिल ने मॉल के आसपास के इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने उस शॉपिंग सेंटर को खाली कराकर आस-पास के इलाके को घेर लिया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय