जापानः चाकू से गोदकर 19 लोगों की हत्या

July 26, 2016 | 12:00 PM | 4 Views
knife-attack-in-tokyo-japan-19-killed-niharonline

जापान के टोक्यो में एक हमलावर ने चाकू मारकर 19 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। यह हमला आज तड़के किया गया जिसमें करीब 45 लोग घायल भी हो गए हैं। क्योडो न्यूज एजेंसी के अनुसार टोक्यो शहर के बाहरी इलाके सागामिहारा में दिव्यागों के लिए बनाए गए एक सुविधा केंद्र को हमलावर ने निशाना बनाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। एनएचके के अनुसार गिरफ्तार किए गए शख्‍स की पहचान 26 वर्षीय संदिग्ध सुकुई यामायूरी येन के रूप में हुई है जो इसी सुविधा केंद्र का पूर्व कर्मचारी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हमलावर ने हत्या करने की वजह का खुलासा नहीं किया है।जिस दिव्यागों के सेंटर में यह हमला किया यगा है उसमें 150 के करीब मानसिक रूप से कमजोर लोग रहते हैं। यहां दिव्यांगो के लिए खाने और नहाने समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

स्थानीय अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि टोक्यो से 50 किलोमीटर दूर सागामिहारा शहर में हुए इस हमले में 25 अन्य लोग घायल हो गए हैं जिनमें से 20 की हालत गंभीर है। 26 वर्षीय हमलावर बाद में पुलिस थाने पहुंचा और उसने अधिकारियों के सामने स्वीकार किया, मैंने यह किया है। उसने बताया कि वह केंद्र का एक पूर्व कर्मी था। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय