आप MLA करतार सिंह के घर इनकम टैक्स का छापा

July 27, 2016 | 11:12 AM | 4 Views
income-tax-raid-on-aam-aadmi-party-mla-kartar-singh-niharonline

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। अब आप विधायक करतार सिंह के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है। करतार सिंह छतरपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं।

बुधवार को इनकम टैक्स अधिकारियों ने करतार सिंह तंवर के दक्षिणी दिल्ली स्थित फार्म हाउस और ऑफिस पर छापा मारा। छतरपुर के विधायक करतार सिंह तंवर पहले बीजेपी की तरफ से पार्षद थे। विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़कर आप का हाथ थाम लिया और छतरपुर से विधायक चुने गए थे।

आपको बता दें हाल ही में आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आरोप हैं कि मोदी सरकार उनके पार्टी विधायकों के पीछे पड़ी है।

आप का आरोप है कि जानबूझ कर परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही एक ही दिन में आम आदमी पार्टी के दो विधायक गिरफ्तार हुए थे। नरेश यादव को पंजाब पुलिस ने धार्मिक पुस्तक के अपमान के मामले में गिरफ्तार किया तो दिल्ली में महिला से बदसलूकी के आरोप में केजरीवाल के एक और विधायक गिरफ्तार कर लिए गए।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय