फिर से मुश्किल में फंसे ‘आप‘ विधायक

July 21, 2016 | 11:20 AM | 2 Views
fir-against-aap-mla-to-misbehave-with-woman-niharonline

आम आदमी पार्टी फिर मुश्किलों में नजर आ रही है क्योंकि महिलाओं से बदसलूकी मामले में आम आदमी पार्टी के दो और विधायक सोमनाथ भारती ‌‌‌‌‌‌‌व ओखला विधायक अमानतुल्ला खान फंस चुके है।

दोनों के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। भारती के खिलाफ शिकायत है कि उन्होंने जुलाई के शुरुआत में कुछ लोगों को एक महिला के साथ बदसलूकी करने के लिए उकसाया था।

शबाना खान जो एक संस्था की अध्यक्ष है, ने कहा की 8 जुलाई को भारती के खिलाफ महिलाओं से धक्का-मुक्की और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

इधर, अमानतुल्ला खान पर जामिया नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में पार्टी के प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि पुलिस मनमाने ढंग से हमारे विधायकों को प्रताड़ित कर रही है। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय